लेटेस्टशहर

प्रभारी मंत्री ने किया जल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ

  • आरडीसी एवं कलेक्ट्रेट में आने जाने वाले लोगों को मिलेगा आरओ का ठंडा पानी
    गाजियाबाद।
    नगर निगम द्वारा राजनगर आरडीसी मोड़ पर नि:शुल्क आरओ जल सुविधा केन्द्र का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा मेयर आशा शर्मा की अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तवर, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भी मौजूद रहे। दरअसल गर्मी के मौसम में नगर निगम ने शहर के लोगों को शुद्ध आरओ के ठंडे पानी की सुविधा देने के लिए पूर्व में ही प्लानिंग कर ली थी जिसका बुधवार को फीता काटकर प्रभारी मंत्री ने उद्घाटन किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में शहर वासियों को पानी देना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इस दौरान मेयर आशा शर्मा व नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने प्रभारी मंत्री को बताया कि यह जल सुविधा केन्द्र एक पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर है एवं हर जोन में एक-एक बनाए जाने की योजना है। प्रभारी मंत्री ने नगर निगम द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button