राज्यलेटेस्ट

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य नामित

  • उ.प्र. अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बने डॉ. रामबाबू हरित
  • उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व रामनरेश पासवान होंगे
  • इनके अलावा आयोग में 15 सदस्य भी नामित
    लखनऊ।
    देर से ही सही लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं को साढ़े चार साल बाद महत्वपूर्ण पदों से नवाजे जाने लगा है। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग में तात्कालिक प्रभाव से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों को नामित किया गया है। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित तथा उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व रामनरेश पासवान होंगे। इनके अलावा आयोग में 15 सदस्यों को भी नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के लिए नामित सदस्यों में साध्वी गीता प्रधान, ओमप्रकाश नायक, रमेश तूफानी, रामसिंह वाल्मीकि, कमलेश पासी, शेषनाथ आचार्य, तीजा राम, अनीता सिद्धार्थ, रामआसरे दिवाकर, श्याम अहेरिया, मनोज सोनकर, श्रवण गोण्ड, अमरेश चन्द्र चेरो, किशन लाल सुदर्शन, केके राज शामिल हैं। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग अधिनियम-1995 सपठित संशोधन अधिनियम, 2007 की धारा-5 की उपधारा-1 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग में तात्कालिक प्रभाव से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो के लिए नामित किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button