लेटेस्टशहर

मोदी सरकार के 7 वर्ष जनता के विश्वास का परिणाम : वी.के सिंह

गाजियाबाद। नरेंद्र मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के गांवों में भी ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत कोविड से संबंधित विशेष राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने वर्चुअल बैठक का आयोजन कर अपने संसदीय क्षेत्र के बंदीपुर गांव के ग्रामीणों और महानगर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज केंद्र में मोदी सरकार के 7 साल पूरे हुए हैं। सात वर्षों में मोदी 2.0 के भी 2 साल पूरे हुए हैं। देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर इस महामारी से देश को बचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से अनाथ बच्चों के पुनर्वास के लिए अलग से विशेष योजना चलाने का निश्चय किया गया है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित किया जा सके। इस महामारी पर नियंत्रण करने के लिए देश में 20 करोड़ से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस धैर्य और समझदारी के साथ लोग इस महामारी से जूझ कर अपनी और दूसरों की जान बचाने का काम कर रहे हैं वह वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्षों की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की सफलता देश की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की तथा संचालन महानगर उपाध्यक्ष बृजेश त्यागी बॉबी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से बंदीपुर गांव के पूर्व प्रधान मुकेश त्यागी, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, महापौर आशा शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, मंडल प्रभारी डॉ. उदिता त्यागी, अश्वनी शर्मा, योगेश त्रिपाठी, मंडल महामंत्री विपिन सुल्तानपुर, संजीव त्यागी, प्रमोद त्यागी, भूरे लाल यादव, अजय शुक्ला, संगीता पांडे, संजीव चौधरी, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, जय कमल अग्रवाल, धीरज अग्रवाल आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button