गाजियाबाद। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग के नेतृत्व में रविवार को विजय नगर के सेक्टर 9 में सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सेक्टर नौ के सभी पार्कों, गेट, सड़कों आदि को सैनिटाइज किया गया। अभियान की शुरूआत रोजबैल पब्लिक स्कूल से की गई। स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग का स्वागत किया। इस मौके पर अतुल गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में केंद्र व प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में आ रहा है, मगर जीत तभी मिलेगी, जब हर व्यक्ति अपना सहयोग करेगा। सभी को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए इस लड़ाई में सहयोग करना होगा, तभी कोरोना को पूरी तरह से खत्म किया जा सकेगा। कोविड गाइडलाइन का पालन करके ही स्वस्थ व सुखी जीवन जिया जा सकता है। नगर निगम के पार्षद सुनील यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू त्रिपाठी आदि भी मौजूद रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूक
6 days ago
सीबीएसएम दिल्ली में दो दिवसीय दिवाली मेले में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Monday, 13 October 2025, 4:00 pm
केन्द्रीय जीएसटी ने किया जीएसटी संवाद 2025 का शानदार आयोजन, व्यापारियों की जिज्ञासाओं को किया शांत
Thursday, 26 June 2025, 4:08 pm
Check Also
Close
-
केआईईटी में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का भव्य आयोजनMonday, 23 June 2025, 4:34 pm


