राज्यलेटेस्टस्लाइडर

महाराष्ट्र पुलिस पर गाजियाबाद में हमला, छह गिरफ्तार

गाजियाबाद। हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने आई महाराष्ट्र पुलिस पर नंदग्राम में लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों से उनके हथियार, मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया। इतना ही नहीं गाड़ी में तोड़फोड़ कर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की। इस मामले में नंदग्राम थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। गाजियाबाद पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना नंदग्राम प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इसमें एक महिला कल्पना प्रवीण महाजन का नाम प्रकाश में आया था। उसकी लोकेशन नंदग्राम की आ रही थी। सोमवार को पुणे के फरसखाना थाने के प्रभारी ए राम पाटिल अपने चार पुलिसकर्मियों मोकांशी, अमोल सरडे, मोहन दलवी, मयूर भोकले के साथ दीनदयाल पुरी में दबिश देने के लिए आए थे। इस दौरान महिला नहीं मिली लेकिन अंकित नामक युवक मिला। अंकित की महिला से फोन पर काफी बात होती थी। पुलिस अंकित के घर पहुंची और पूछताछ शुरू की। इस दौरान अंकित के स्वजन व पड़ोसियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। ए राम पाटिल ने अपना परिचय दिया तो आरोपितों ने परिचय पत्र, मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज लूट लिए। आरोपितों ने उनसे हथियार भी छीनने का प्रयास किया। आरोपितों ने लाठी, डंडों, पत्थर व सरियों से पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। मारपीट में पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के पुलिसकर्मी नंदग्राम थाने पहुंचे और घटना से अवगत कराया। ए राम पाटिल ने छह आरोपितों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद आरोपितों अंकित निवासी आश्रम रोड, उसके पिता राजकुमार, भाई प्रमोद, पड़ोसी शंकर, विजय व शिब्बु उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button