राज्यलेटेस्ट

टिहरी में बादल फटने से भारी नुकसान

उत्तराखंड। राज्य में मौसम के तेवर तल्ख हैं। एक बार फिर बादल फटने से टिहरी में तबाही मची है। बताया जा रहा है टिहरी के देवप्रयाग में बादल फटने से बरसाती नाला उफान पर आ गया। इसके चलते कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है हालांकि कोरोना कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद थी इसलिए जनहानि होने का कोई समाचार नहीं मिला है। हालांकि कई मकानों के भी क्षतिग्रस्त होने की खबरें आ रही हैं। बता दें कि गत छह मई को भी बादल फटने से इलाके के घनसाली व जाखणीधीर में काफी नुकसान हुआ था। कई वाहन पानी के साथ आए मलबे में दब गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button