राज्यलेटेस्ट

शराब की दुकान खुलते ही उड़ीं लॉकडाउन की धज्जियां, ठेकों के बाहर लगी रही लाइनें

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए योगी सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन रखा है। लॉकडाउन से अधिकांश व्यापारिक गतिविधियां बंद पड़ी हैं। लेकिन सोमवार को योगी सरकार ने शराब की दुकानों को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में मानते हुए खोलने के आदेश किए। यूपी में 11 दिन से बंद शराब की दुकाने जैसे ही खुलीं तो खरीदारों की लाइन लग गई। कई जगह तो भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लगना पड़ा। प्रदेश में कई स्थानों पर सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक शराब की दुकानें खुलीं तो कई जगह शाम 7 बजे तक खोली गर्इं। शराब की दुकानों के सामने लगी भीड़ कर देखकर लग ही नहीं रहा था कि कोरोना संक्रमण है भी या नहीं। लोग बेखौफ होकर शराब की खरीदारी करने निकले, जबकि बिना वजह घर से निकलने पर पुलिस ने चालान करने की बात कही थी लेकिन लॉकउाउन में शराब खरीदकर ले जा रहे लोगों को पुलिस ने कुछ नहीं कहा। कानपुर में शराब की दुकान खोलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक तय किया गया है। राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में दुकानें बुधवार से खुलेंगी। जिन शहरों में मंगलवार को शराब की दुकानें खुली हैं, वहां पर लंबी लाइनें लगी हैं। देशी के साथ ही विदेशी शराब की दुकानों पर पुलिस भले ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए मुस्तैद है, लेकिन लोग पालन नहीं कर रहे हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शराब को आवश्यक सेवा में रखा है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी इसकी दुकानों को बंद करने का कोई भी निर्देश नहीं था, लेकिन दुकानदारों ने बंद रखा। प्रदेश सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने का फैसला सभी डीएम पर छोड़ा था। लंबा इंतजार करने के बाद प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में मंगलवार से देशी तथा अंग्रेजी शराब की दुकानें खुल गई। दुकानदारों ने भले ही पुलिस की मदद से फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए दुकानों के बाहर गोले बना रखे थे, लेकिन जैसे ही दुकान खुली तो भीड़ को कुछ भी ध्यान में नहीं रहा। वाराणसी के साथ ही मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बागपत, शामली, कानपुर, बिजनौर, मिजार्पुर, झांसी, बिजनौर में दुकान खुलने से पहले ही लंबी लाइनें लग गई थीं। वाराणसी, मेरठ, बागपत तथा अन्य जिलों में भले ही जिलाधिकारी ने दिन के एक बजे तक दुकानें खोलने का निर्देश दिया है, लेकिन गौतमबुद्धनगर में दुकानें शाम को सात बजे तक खुलने के आदेश हैं। शासन से निर्देश है कि अपने विवेकाधीन फैसले के तहत जिलाधिकारी शराब की दुकानें खोलने की इजाजत दे सकते हैं। मेरठ, सहारनपुर, मुजफफरनगर, शामली, बागपत और बिजनौर में भी शराब की दुकानें खुल गई हैं। प्रशासन ने इनके खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक का निर्धारित किया है। आज शराब की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। बुलंदशहर में पंचायत के उप चुनाव की मतगणना के कारण आज शराब की दुकानें नहीं खुली हैं। यहां बुधवार से खुल जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button