लेटेस्टशहर

भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व

गाजियाबाद। लोहड़ी पर्व के मौके पर भाजपा के नेहरुनगर कार्यालय पर उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने लोहड़ी का पर्व मनाया और सभी शहर वासियों को लोहड़ी के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। लोहड़ी पर्व का ज्वाला प्रज्वलित कर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा ने शुभारंभ करते हुए कहा कि लोहड़ी पर्व सभी के लिए ऊर्जा और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का पर्व है। इस अवसर पर जगदीश साधना, सरदार एसपी सिंह के द्वारा जोड़ी की बधाई लोहड़ी के गीत गाकर दी गई। संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा हर वर्ष लोहड़ी का कार्यक्रम सभी के साथ सभी के बीच आयोजित करती है उसी कड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सभी शहर वासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोहड़ी पर्व पर क्रूज से 3200 किलोमीटर यात्रा का शुभारंभ पर्यटन और रोजगार में वृद्धि के लिए देश की अद्भुत पहल है। महानगर कार्यालय पर लोहड़ी पर्व की बधाई के दौरान अमरदत्त शर्मा, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, कामेश्वर त्यागी, कुलदीप त्यागी, गुंजन शर्मा, संजीव चौधरी, यतेंद्र नागर, प्रदीप चौधरी, जय कमल अग्रवाल, अमित प्रताप, वीरेंद्र सारस्वत, प्रीति चंद्रा, सचिन डेढ़ा, पंकज भारद्वाज , अजय चौधरी, अशोक भारतीय, बालकिशन गुप्ता, श्रीकांत पाल, आशुतोष शर्मा, लीलू चौधरी, आशु पंडित, अमित भारद्वाज, संजय शर्मा, ओम दत्त कौशिक, अंकुश अरोड़ा, मोनू त्यागी, राम त्यागी, प्रतीक माथुर, राजेश वर्मा, उदित मोहन, अरुण, गोपाल सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button