राज्यलेटेस्ट

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी गुरु गोबिन्द सिंह की जयन्ती की बधाई

  • कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए जयन्ती मनाने की अपील
    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खालसा पंथ के संस्थापक दसवें सिख गुरु गोबिन्द सिंह जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह ने समाज को सत्य, न्याय, धर्म और भलाई हेतु प्रेरित किया। गुरु गोबिन्द सिंह ने जुल्म, अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया। गुरु जी ने समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित कर सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सभी को गुरु गोबिन्द सिंह के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए गुरु गोबिन्द सिंह की जयन्ती मनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button