राज्य

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राम अवतार सिंह बने उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष

  • आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति 6 माह के लिए
    लखनऊ।
    उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन/स्थापना विषयक प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग की अधिसूचना संख्या-4032/9-1-2022-06निर्वा0/22, दिनांक 28 दिसम्बर, 2022 के प्रस्तर-4 में विहित प्राविधानों के अधीन न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राम अवतार सिंह को आयोग का अध्यक्ष नामित किया गया है।
    इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात द्वारा अधिसूचना निर्गत की गई है। अधिसूचना के अनुसार चोब सिंह वर्मा सेवानिवृत्त आईएएस, महेन्द्र कुमार सेवानिवृत्त आईएएस, संतोष कुमार विश्वकर्मा भूतपूर्व अपर विधि परामर्शी तथा बृजेश कुमार सोनी पूर्व अपर विधि परामर्शी एवं अ. जिला जज को आयोग का सदस्य नामित किया गया है।
    अधिसूचना के अनुसार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति पदधारण की तिथि से 6 माह की अवधि के लिए की गई है। अध्यक्ष एवं सदस्यों के मानदेय, भत्तों एवं अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में पृथक से आदेश निर्गत किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button