लेटेस्टशहर

नेहरू युवा केन्द्र ने कौमी एकता दिवस का किया आयोजन

गाजियाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के तत्वावधान में उप निदेशक देवेन्द्र कुमार, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में शनिवार को कौमी एकता दिवस का आयोजन गिरी मार्केट लोनी में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साथी फाउंडेशन की अध्यक्ष काजल छिब्बर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र बहुत ही उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह ऐसा विभाग है जिसके द्वारा युवाओं को और गरीब बच्चों को सामाजिक, राष्ट्रीय और अपने विकास के लिए प्रोत्साहित व मार्गदर्शित करता है। नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक देवेन्द्र कुमार ने समाज में एकता और सद्भावना बनाये रखने करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा गीत कविता एवं राष्ट्रीय एकता के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों में हिना, तमन्ना, प्रेरणा, दीपिका, परी, राशि, अंशू, कुसुम, मीनाक्षी, सोनी, रानी, खुशबू, काजल, सना, अंजली, आंचल, राखी, रीतू एकता, मुस्कान, प्रमुख रहे। अभियान की संयोजिका सुमन ने महिलाओं के स्वावलम्बी बनाने के लिए विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संयोजन नेहरू महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता रूहेला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माया भाटी, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक तालिब, अनूप, नितिन, सुएब, साबेज एवं शिवानी के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button