लेटेस्टशहर

समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने ली मंडलीय समीक्षा बैठक

गाजियाबाद। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव एवं जनजाति विकास के निदेशक डा. हरिओम शनिवार को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विकास कार्यक्रमों व योजनाओं की मंडलीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। यदि किसी योजना में धनराशि पर्याप्त नहीं है तो उसकी मांग समाज कल्याण विभाग के निदेशक से कर ली जाए। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय निडौरी में पठन-पाठन देखा और वहां अध्ययनरत छात्रों से वार्तालाप करते हुए भोजन आदि की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत बातचीत की। मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक एसके राय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button