लेटेस्टशहरशिक्षा

शिक्षक ही प्रतिभा को निखारते हैं: जिंदल

गाजियाबाद। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर गंग नहर मुरादनगर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक विनोद जिंदल, कोषाध्यक्ष अरविंद भारतीय, विद्या भारती के सह संयोजक सुशील कुमार उपस्थित रहे। प्रबंधक विनोद जिंदल ने कहा कि जितनी भी प्रतिभाएं देश में हंै वह आज शिक्षकों के कारण ही हैं। शिक्षक के बिना जिंदगी कुछ भी नहीं है। शिक्षक ही प्रतिभा को निखारते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम शिक्षकों का सम्मान करें और उनका हौसला बढ़ाते रहें। कोषाध्यक्ष अरविंद भारतीय, प्रधानाचार्य सोम गिरी, आचार्य नित्यानंद शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व स्कूल के छात्र- छात्राओं ने अध्यापक बनकर शिक्षण सुचारू रूप से किया जो बधाई के पात्र रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button