राज्यलेटेस्ट

इंटर स्टेट कराटे चैम्पियनशिप का शुभारंभ, 250 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

  • इन्दिरापुरम कराटे स्कूल ले 11 गोल्ड, छह सिल्वर व 8 ब्रांज मेडल झटके
    गाजियाबाद।
    सिद्धार्थ विहार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में गाजियाबाद डिस्ट्रिक स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन और यूनाइटेड कराटे फाउन्डेशन इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी एवं इंटरनेशनल शूटर सतेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नरेन्द्र शर्मा, कराटे एसोसिएशन आफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सिहान रजनेश चौधरी, सिहान अमित गुप्ता आदि ने किया। गाजियाबाद डिस्ट्रिक स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष शिदोशी अनिल कौशिक और महासचिव पुष्पेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 11 टीमों के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया तथा सब जूनियर, कैडेट, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में विभिन्न आयु व भार वर्ग में प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय शूटर अर्जुन लक्ष्मण शौर्य अवॉर्डी सतीन्द्र कुमार कराटे एसोसिएशन इंडिया के महासचिव रजनेश चौधरी, उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महासचिव अमित गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। रेफरी पैनल की भूमिका दिनेश सिंह, कृष्ण रावत, तरुण शर्मा, सचिन त्यागी, नरेंद्र सिंह, संदीप श्रीवास्तव, अब्दुल करीम ने निभाई।
    इसी प्रतियोगिता में इंदिरापुरम कराटे स्कूल के 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 11 गोल्ड 6 सिल्वर 8 ब्रोंज मेडल कराटे के कुमिते फाईट इवेंट में जीते। कुमिते इवेंट में अवनी सिंह, अदविक गोयनका, अनन्या नेगी, युवानिल सिंह, डॉली शर्मा, आध्या भंडारी, सलोनी सक्सेना, निकिता सिंह, मोक्ष बालियान, अरनव त्यागी और अभिनव सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। धैर्य ममगई, पार्थ गुप्ता, तनीषा गुप्ता, तनीशी कठोर, कृष्णा चौहान, शानवी चौधरी, शिरीष गोरला, रुद्रांश जुगरान और सिद्धार्थ प्रजापति ने सिल्वर मेडल जीता। अनुराग मन्ना तथा शिवाय श्रीवास्तव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा 4 खिलाड़ियों अग्रिम अरोड़ा, दैविक गोयल, आध्या भंडारी और सलोनी सक्सेना ने कराटे के काता इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ इंदिरापुरम काटे स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतने के साथ सर्वश्रेष्ठ कराटे टीम का अवार्ड जीता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button