लेटेस्टशहर

डासना देवी मंदिर में इनरव्हील क्लब ने लगाए पौधे

गाजियाबाद। समाज के उत्थान की दिशा में निरंतर प्रयासरत इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ द्वारा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। इस कड़ी में क्लब के सदस्यों ने डासना स्थित देवी मंदिर में पौधे रोपे। क्लब की मैंबर्स ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने का आह्वान किया। इस मौके पर क्लब की चेयरपर्सन वीना मित्तल, उमा शर्मा, रेखा बंसल, डा.उदिता, संगीता भारती,पूनम गर्ग,मनीषा गुप्ता,मधु गर्ग, शालिनी गर्ग, रश्मि गोयल, दीपा अग्रवाल व रीना आदि मौजूद रहे। मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की। क्लब की सदस्याओं को उन्होंने मंदिर में स्थापित गोशाला भी दिखाई। क्लब की सदस्याओं ने गोशाला के लिए आर्थिक मदद में सहयोग भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button