लेटेस्टशहर

1857 के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 शहीद स्मारक समिति द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मोदीनगर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पंडित रामआसरे शर्मा के तत्वाधान में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 30 मई
1857 में हिंडन के तट पर अंग्रेज और भारतीयों के बीच युद्ध हुआ था जिसमें अनेक भारतीय शहीद हुए थे। शहीद स्मारक समिति द्वारा हर वर्ष 30 मई को यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। समिति के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष पंडित रामआसरे शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 वर्षों से लगातार किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि समिति जीडीए से लगातार मांग करती आ रही है कि हिंडन नदी के किनारे ऐतिहासिक शहीद स्थल बनाया जाए लेकिन प्रशासन इस पर सुनवाई नहीं कर रहा है। इस अवसर पर समिति के मीडिया प्रभारी डॉक्टर बीके शर्मा हनुमान ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समिति के महामंत्री पी.एन गर्ग, उपाध्यक्ष देवदत्त त्यागी, अरुण भुल्लन, पंडित नवीन कुमार पोले, सौरभ मित्तल, चतर सिंह, मुल्तान शर्मा, मनोज चौधरी, नरेंद्र त्यागी, मुकेश, डंपी शर्मा, चांद सिंह, रामबीर, मयंक शर्मा, देवेंद्र सिसोदिया, मनीष कुमार, शशि कांत मिश्रा, सहदेव शर्मा, गौरव कटारिया, संतोष दीक्षित, जितेंद्र जिंदल ,बबलू त्यागी, विनीता पाल, प्रमोद हितेषी, सगीर अहमद, हिमांशु शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन समिति के मीडिया प्रभारी डा. बीके शर्मा हनुमान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button