लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

जिला महिला अस्पताल में किया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

  • प्रदान किए कन्या जन्मोत्सव सम्मान पत्र
  • समय आ गया है कि महिलाएं खुद से जुड़े फैसले स्वयं लें: सिंह
  • महिला अस्पताल में जन्म लेने वाली 42 कन्याओं को बांटी गई कन्या किट
    गाजियाबाद।
    जिलाधिकारी आरके सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा जिला महिला चिकित्सालय एमएमजी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने इस मौके पर कहा कि बेटियां पढ़ाई, खेलकूद हो या अंतरिक्ष विज्ञान हमारे देश की बेटियां किसी से पीछे नहीं हैं। वह अब निरंतर आगे बढ़ रही हैं और अपनी उपलब्धियों से देश का मान बढ़ा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं के हित व संरक्षण के लिए देश में कई प्रकार के कानून बनाए गए हैं जिनका उन्हें लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें समाज में ही नहीं, बल्कि परिवार में भी महिलाओं और पुरुषों के बीच भेदभाव को रोकना होगा। अब समय आ गया है कि महिलाएं खुद से जुड़े फैसले स्वयं लें। सही मायने में हम तभी महिला सशक्तीकरण को सार्थक कर पाएंगे। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय में जन्म लेने वाली 42 कन्याओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने के लिए बालिकाओं से केक कटवाया गया। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 42 बच्चियों को बेटी किट और कन्या जन्मोत्सव सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षिका संगीता गोयल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विशेष रूप से एमएनसीयू तथा एसएनसीयू यूनिट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गयी। निरीक्षण के समय इन यूनिट्स में नवजात बच्चों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button