लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में विश्व टेबल टेनिस दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में विश्व टेबल टेनिस दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में बड़े उत्साह और जोश के साथ शुरू हुआ, जिसमें बीडीएस और एमडीएस के विद्यार्थियों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के कुशल दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का शुंभारम्भ किया गया। अर्पित चड्ढा का मानना है कि इस तरह के आयोजन तथा विभिन्न खेल गतिविधियों से छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा, खेल कौशल और टीम वर्क का विकास होता है। इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान के डायरेक्टर-पीजी कोर्सेज डा. श्रीनाथ ठाकुर और प्रधानाचार्य डॉ. देवी चरण शेट्टी सहित सभी दंत विभागों के एचओडी एवं दंत चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा और उत्साह का नया स्तर देखा गया। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण करके समारोह का समापन हुआ।
इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डा. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button