लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

सजग रहकर और जनभागीदारी बढ़ाकर कीजिए जलवायु संकट का मुकाबला : शुभांग अरोड़ा

  • 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष
    गाजियाबाद।
    विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 के अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शुभांग अरोड़ा का कहना है कि एक तरफ जहां दुनिया इस समय खतरनाक बीमारियों एवं संक्रमण का सामना कर रही है, वहीं दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2022 के विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ रखा जाना बिल्कुल सही संदर्भ में है। इसलिए हम सब को जागरूक होकर अपने स्वास्थ्य का सही तरीके से ध्यान रखना चाहिए। यही हम सबका बुद्धिमत्ता भरा निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल एवं स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों के साथ-साथ सभी लोगों को इस पृथ्वी को मनुष्य के सही प्रकार से जीवन यापन हेतु रहने योग्य बनाने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाना चाहिए, उनको उठाने का यह सही समय है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में हर साल 13 मिलियन से अधिक मौतें पर्यावरण से जुड़े मामलों से होती हैं, जिन्हें हम सब मिलकर टाल और टलवा सकते हैं। उन्होंने इस जलवायु संकट को, जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए एक बड़े संकट एवं खतरे के रूप में उभर रहे हैं, उसे हम सजग रहकर और अपनी भागीदारी बढ़ाकर बचा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button