स्वास्थ्य

विश्व कैंसर दिवस कल: यशोदा अस्पताल के चिकित्सक बचाव की देंगे जानकारी

गाजियाबाद। कल विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज अग्रवाल ने दी। हॉस्पिटल में आए मरीजों एवं उनके तीमारदारों को कैंसर से बचाव हेतु जागरूक किया जाएगा और दोपहर एक बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सजीव (लाइव) कार्यक्रम करके लोगों को जागरूक किया जाएगा एवं उनके सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के फेसबुक पर कल दोपहर एक बजे जोड़कर लोग अपने सवालों के जवाब वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक यादव एवं वरिष्ठ कैंसर रोग सर्जन डॉक्टर दीपक जैन से कर सकते हैं।
डॉ. अभिषेक यादव ने बताया कि वर्ष 2022 की वर्ल्ड कैंसर डे का थीम ‘क्लोज द केयर गैप’ है, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैंसर बीमारी के रोकथाम एवं बचाव के बारे में जागरूक किया जाए है। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता अभियान पूरे विश्व में ग्लोबल यूनाइटिंग इनीशिएटिव के रूप में वर्ष 1933 से मनाया जाता है। डॉ. दीपक जैन ने कहा कि कैंसर की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है इसलिए इस गंभीर रोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को किया जाता है और हमारा यही प्रयास रहता है कि कैंसर बीमारी को हम जितनी जल्दी पकड़ लें और मरीज का इलाज शुरू कर दें मरीज के लिए उतना ही अच्छा रहता है और इससे रोग की गंभीरता को और मौत के खतरे को कम किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button