राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

पंजाब में आप ने सीएम चेहरा बनाया भगवंत मान को

नई दिल्ली। आखिरकार आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान का सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुहाली पहुंचे और उन्होंने भगवंत मान को आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान किया। बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सीएम चेहरे के लिए लोगों से राय मांगी थी। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री चेहरा चुनने के लिए मोबाइल नंबर जारी करते हुए राय मांगी थी। आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया कि तीन दिन के भीतर लगभग 22 लाख लोगों ने अपनी राय दी। करीब 15 लाख लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया। पब्लिक की राय को सर्वोपरि मानते हुए ही आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित किया है। भगवंत मान के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा और कुलतार संधवां को भी इस रेस में माना जा रहा था। पंजाब में आप का प्रचार अभी भी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर हो रहा है। आप केजरीवाल के नाम पर पंजाब में एक मौका मांग रही है। आप ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें भ्रष्टाचार, कमजोर सरकारी स्कूल, खराब अस्पताल, महंगे बिजली-पानी बिल और बेरोजगारी का एक ही सॉल्यूशन केजरीवाल को बताया गया है। केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाकर उन्हें बधाई दी। कहना न होगा कि पंजाब में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के चेहरे को ही आगे रखकर पंजाब में चुनाव लड़ा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button