राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

कोरोना संक्रमण का कहर जारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पाजीटिव

  • आंध्र प्रदेश में मास्क न पहनने पर सौ रुपए का जुर्माना
    नई दिल्ली।
    देश में कोरोना की तीसरी लहर के थमने के अभी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रोजाना ही कोरोना के नए मामले छलांग मार रहे हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट के तहत एक दिन में एक लाख 80 हजार मामले आए हैं। लगभग डेढ़ सौ लोगों की मौत भी हो चुकी है। इससे साफ है कि कोरोना संक्रमित होने का ग्राम कितना बढ़ रहा है।
    महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के 2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। हालांकि मुंबई में 3 दिन बाद नए केस में 4% की कमी आई, लेकिन महाराष्ट्र (44,388 नए मामले) में अब भी पॉजिटिव केस बढ़ना जारी हैं। दिल्ली (22,751 नए मामले) और पश्चिम बंगाल (24,287 नए मामले) में भी नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
    कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हरियाणा सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज 26 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। आॅनलाइन क्लासेस चलती रहेंगी। आंध्र प्रदेश में कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। मास्क न पहनने पर 100 रुपए जुमार्ना वसूला जाएगा। थिएटर्स 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। इनडोर जगहों पर 100 लोगों से ज्यादा की भीड़ की इजाजत नहीं होगी। खुले स्थानों पर लोगों की संख्या 200 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर ये जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने ये भी लिखा कि उनके संपर्क में आए लोग खुद को आइसोलेट कर लें और तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे भीतर कोरोना के नए मामले आठ हजार को पार कर गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button