लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद, अब एक लाख दवा किट हो रही तैयार

  • कोरोना पॉजिटिव और उनके संपर्क में आने वालों को दी जाएगी दवाई की किट
  • स्वास्थ्य केंद्रों और निगरानी समिति को उपलब्ध कराई जा रहीं दवा की किट
  • निगरानी समितियां और आरआरटी भी उपलब्ध करा रहीं किट
    गाजियाबाद।
    कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश पर तैयार हो रहीं दवा की किट बनाने का लक्ष्य 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. भवतोष शंखधर ने कहा- अब ज्यादा संख्या में कोरोना पॉजिटिव सामने आने लगे हैं। इसलिए दवा की एक लाख किट तैयार कराई जा रही हैं। जांच में पॉजिटिव आने वालों और उनके संपर्क में आने वालों को दवा की किट उपलब्ध कराई जा रही है। दवा की किट निगरानी समितियों, रेपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) और जांच केंद्रों के अलावा जनपद के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई हैं ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके। उन्होंने बताया दूसरी लहर के दौरान दवा की किटों का वितरण कराने से कोरोना की चेन तोड़ने में काफी मदद मिली थी।
    किट में रखे गए पर्चे में बताया दवा खाने का तरीका
    सीएमओ डा. भवतोष ने बताया कि शासन से मिली गाइडलाइन के मुताबिक दवा की किट तैयार कराई जा रही हैं। किट के साथ एक पर्चा भी रखा जा रहा है। पर्चे में किट में उपलब्ध कराई गई दवाओं की सूची के साथ उन्हें खाने का तरीका भी बताया गया है। पर्चे में बताया गया है कि कौन सी गोली दिन में कितनी बार और कितने दिनों तक लेनी है। दवा की किट पॉजिटिव के साथ उसके संपर्क में आने वालों को भी दी जा रही है। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तो किट उपलब्ध है ?ही, इसके अलावा रेपिड रेस्पांस टीम और निगरानी समितियां भी दवा की किट वितरित कर रही हैं।
    कोविड प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई के साथ करें
    सीएमओ ने कहा है कि कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में जरूरी है कि पूरी सावधानी बरतें। अच्छी तरह मॉस्क लगाने के बाद ही घर से निकलें। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें और बीच-बीच साबुन-पानी अथवा सेनेटाइजर से हाथों की सफाई करते रहें। कोविड से बचाव के लिए कड़ाई के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए घर का बना हुआ पौष्टिक और संतुलित भोजन करें। पीने के लिए गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें। ठंडा खाने से बचें। बाहर से लौटने पर हाथों को अच्छी तरह से 40 सेकंड तक साबुन-पानी से धोएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button