राष्ट्रीयस्लाइडर

24 घंटे में कोराना के 1.32 लाख नए मरीज मिले, 3207 की मौत

नई दिल्ली। 54 दिन में सबसे कम कोरोना के केस दर्ज होने के बाद फिर से नए मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के एक लाख 32 हजार नए मामले सामने आए हैं जबकि 3 हजार 2 सौ सात लोगों की मौत हुई है। मौत के आंकड़े में हालांकि थोड़ी कमी आई है लेकिन यह बात चिंता का विषय बनी हुई है। इस दौरान देशभर में कोरोना से 2.31 लाख से अधिक लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण से 2 लाख 31 हजार 456 लोग उबरे हैं। इसको मिलाकर देशभर में अब तक 2,61,79,085 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर बढ़कर 92.48% हो गई है। कोरोना रिकवरी के साथ ही देश में कोरोना से सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,01,875 एक्टिव केस कम हुए हैं। देश में फिलहाल 17,93,645 कोरोना सक्रिय मामले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button