लेटेस्टशहर

सपा में साहिबाबाद के लिए वीरेन्द्र यादव को टिकट दिए जाने की उठने लगी मांग

गाजियाबाद। पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के सपा में शामिल होने के बाद साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में हलचल मच गई है। खासकर टिकट को लेकर अभी से आवाज उठने लगी है। सपा के पुराने नेता जब्बार मलिक ने साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र वीरेन्द्र यादव को टिकट दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया में इस तरह का बयान जारी किया है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र भेजने की बात कही है। जब्बार मलिक का कहना है कि वीरेन्द्र यादव काफी संघर्षशील हैं। वे सपा में जिला महासचिव हैं। उन्हें पूर्व में भी साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया था लेकिन ऐन वक्त पर उनका टिकट काट दिया गया था। तब से लेकर आज तक वे इस विधानसभा क्षेत्र में लोगों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र में गरीबों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी का झंडा हमेशा ऊंचा रखा है। अब देखना यह है कि सपा हाईकमान आने वाले समय में क्या फैसला लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button