लेटेस्टशहर

रामजन्म भूमि न्यास के सदस्यों की बुद्धि शुद्धि के लिए आप ने हनुमान चालीसा पढ़कर की पूजा अर्चना

  • जिला अध्यक्ष चेतन त्यागी के साथ-साथ कई नेता लिए गए हिरासत में
    गाजियाबाद।
    मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर निर्माण में भूमि के क्रय विक्रय को लेकर पायी अनियमितता को लेकर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई के नेतृत्व में हनुमान चालीसा पढ़कर बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जी टी रोड स्थित चौपला मंदिर पहुंचे जैसे ही बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे तुरन्त ही पुलिस ने मौके पर आकर उपस्थित आप नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें वहां से लेकर कोतवाली ले आयी। कोतवाली में सभी कार्यकर्ताओं से मुचलके भरवाए गये उसके उपरांत सभी को निजि मुचलके पर छोड़ दिया। आप जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी ने कहा कि विदित रहे कि अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्म भूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण व संचालन के लिए बने ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा 2 करोड़ की जमीन को 18.50 करोड़ में खरीद के घोटाले से देश के करोड़ों भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। प्रदेश प्रवक्ता तरूणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि घोटालेबाजो को सजा दिलाने और ईमानदारी से भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो इसके लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर प्रियंका गगन, सुजाता शर्मा, शिव बाबू पाठक, मुकेश प्रजापति, आजाद अंसारी, अजीत शर्मा, अजय चौधरी, कल्पना वर्मा, जतिन शर्मा, देवानन्द वर्मा, धनेश मित्तल, दीपक वर्मा, नितिन रजौरिया, चेतन त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button