लेटेस्टशहर

पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा दलबल के साथ सपा में शामिल

  • बसपा के पूर्व मंडल कॉर्डिनेटर आस मोहम्मद अल्वी भी सपा में शामिल
    गाजियाबाद।
    साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमर पाल शर्मा सपा में शामिल हो गए हैं। अमरपाल शर्मा के साथ बसपा, कांग्रेस, हिन्दू युवा वाहिनी के कई पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सपा में शामिल हुए हैं। लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। अमरपाल शर्मा काफी समय तक बसपा में रहे और बसपा के टिकट पर ही चुनाव लड़कर साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा में पहुंचे थे। अमरपाल शर्मा ने 2009 में बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे। 2012 में भी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अमरपाल शर्मा को बसपा ने पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। 2017 विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े लेकिन सफलता नहीं मिली थी। कांग्रेस को भी उन्होंने बाद में छोड़ दिया था। काफी समय से उनकी सपा में जाने की चर्चाएं हो रही थीं लेकिन अनुकूल समय का इंतजार किया जा रहा था। बुधवार को अमरपाल शर्मा अपने दलबल के साथ सपा में शामिल हो गए। इसमें कोई दोराय नहीं कि साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है। इसका सपा को काफी फायदा भी मिलेगा। साहिबाबाद विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी उन्हें प्रत्याशी घोषित करती है या नहीं, यह तो अभी नहीं पता लेकिन साहिबाबाद क्षेत्र में सपा काफी मजबूत होती दिखाई देगी, ऐसा राजनीति के जानकार बताते हैं। अमरपाल शर्मा के साथ बसपा के पूर्व मंडल कोर्डिनेटर एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष आस मोहम्मद अल्वी भी सपा में शामिल हो गए हैं। आसमोहम्मद अल्वी जमीन से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। बसपा में रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूती देने का काम किया था। साहिबाबाद क्षेत्र के मुस्लिम समाज में आस मोहम्मद अल्वी की काफी अच्छी पकड़ बताई जाती है। अमरपाल शर्मा के साथ ब्राह्मण समाज का एक बड़ा धड़ा भी साथ है। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा, बसपा के पूर्व मंडल कॉर्डिनेटर राम अवतार जाटव समेत भाजपा, हिन्दू युवा वाहिनी, गुर्जर भाईचारा कमेटी, जाट समाज भाईचारा कमेटी के भी पदाधिकारी सपा में शामिल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button