शहर

भाजपा में राहुल गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी सोशल मीडिया सेल के सहसंयोजक बनेंगे

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश आई टी विभाग के नवनियुक्त संयोजकों की घोषणा की गई। गाजियाबाद महानगर से शिक्षाविद व पूर्व में भाजमुयों प्रदेश सोशल मीडिया सेल के सह संयोजक रहे राहुल गोयल को आईटी सेल का महानगर संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता निखिल कुमार को उनके साथ गाजियाबाद महानगर टीम में सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

राहुल गोयल ने अपने नए पद भर को संभालते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने हर कार्यकर्ता को उसकी काबलियत के हिसाब से बराबर का अवसर प्रदान करती है।

जिस प्रकार का विश्वास संगठन ने राहुल गोयल पर दिखाया है, वह उसी विश्वास से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा एवं कर्मठता से करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button