राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

बसपा नेताओं ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा

गाजियाबाद। बसपा में आज पूर्व में जिला कोषाध्यक्ष अनुज मित्तल, मंडल कोऑर्डिनेटर प्रदीप कंसल, जिला सचिव राजकुमार भारती ने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। यह नियुक्ति भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में हुई साथ ही भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार सरकार में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन व उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, अजित पाल त्यागी की विशेष उपस्थिति रही।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर संजीव शर्मा ने बसपा से आये सभी नेताओं को माला पहनाकर स्वागत किया तथा भाजपा की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज से अनुज मित्तल सब से बड़ी पार्टी के सदस्य हो गए हैं। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है पार्टी में सभी वर्ग को सम्मान दिया जाता है। आप सभी नेता व समर्थक, भाजपा की नीतियों व निर्देशो का पालन करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यो को जन- जन तक पहुचायेंगे। इस अवसर पर शाहनवाज हुसैन ने सभी को वैक्सीन लगवाने की अपील भी की।
कार्यक्रम में अनुज मित्तल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में योग्य कार्यकर्ताओं का महत्व शून्य है। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियां और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नेतृत्व भारत को मजबूत बना रहा है। इसी से प्रभावित होकर आज मैं भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल हुआ हूं l मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी संगठन नेतृत्व द्वारा जो भी अपेक्षाएं मुझसे की जाएंगी मैं उन्हें पूरी तरह से निभाऊंगा।
इस अवसर पर मुख्यरूप से पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, संजीव मित्तल, प्रदीप चौधरी, राजेन्द्र तितोरिया, कपिल वशिष्ठ, अर्चना सिंह, ज्योति चौहान, मनोज यादव, उदित मोहन, शौकत कुरेशी, शाहिद कुरेशी, भूपेंद्र चौधरी, विमल शर्मा, मोनू त्यागी, अमित रंजन, शिव मोहन गर्ग, पंकज भारद्वाज, श्याम शर्मा, हाजी जमील, रमन भरमी, कार्तिक छाबड़ा, विपिन गोयल, हर्ष गर्ग, राजू छाबड़ा, अमित जिंदल, हाजी सलीम, असलम सैफी, शाकिर कुरेशी व मंत्री मीडिया प्रभारी नीरज गोयल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button