लेटेस्टशहर

प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन को एक सीएचसी-पीएचसी दिया जाए गोद

गाजियाबाद। प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष बी के शर्मा हनुमान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक पत्र लिखकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनके गुप्ता से मांग की है कि एक सीएचसी-पीएचसी सेंटर प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन को गोद दिया जाए, उसके रखरखाव, स्वच्छता, संचालन की जिम्मेदारी एसोसिएशन रखेगी। दरअसल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण तीसरी से मुकाबले की तैयारी के साथ ही सरकार स्वच्छता व आधारभूत सुविधाओं पर जोर दे रही है। इसी के तहत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी महापौर, स्थानीय निकाय अध्यक्ष और पार्षदों से आॅनलाइन संवाद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सब सेंटर हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर को गोद लेने की अपील की थी। इसी को लेकर प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष बीके शर्मा ने भी अपनी संस्था के लिए एक सेंटर गोद लेने का प्रस्ताव रखा है साथ में ग्रामीण आंचल क्षेत्रों में ग्रामीण चिकित्सक ही मरीज को प्राथमिक उपचार की सुविधा दे सकते हैं। पंजीकृत चिकित्सक से अनुभव डिप्लोमा प्राप्त चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार करने का अधिकार प्रदान किया जाए। नर्सिंग पैरामेडिकल डिप्लोमा धारकों के लिए विशेष ग्रामीण चिकित्सकों के लिए भर्ती निकाली जाए। अनुभवी ग्रामीण चिकित्सकों को जिला चिकित्सालय सीएचसी पर छह माह की ट्रेनिंग दिलाने के बाद प्राथमिक उपचार करने का अधिकार दिया जाए। जन जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीण चिकित्सकों को भी प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर संस्था के प्रवक्ता संजय कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. डीपी नागर, कोर कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. एके जैन, संस्था के सचिव डॉ. देवाशीष ओझा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button