लेटेस्टशहर

पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र राठी रालोद में शामिल

गाजियाबाद। पंचायत चुनावों में मिली सफलता के बाद रालोद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गदगद हैं। यही वजह है कि अन्य दलों से भी टूटकर लोग रालोद में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र राठी समेत दर्जनों लोगों ने रालोद में शामिल होने की घोषणा की। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह व जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख ने रालोद में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि 2022 चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा। उन्होंने सपा और रालोद ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नसीमा बैगम को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रेस कान्फ्रेंस में रालोद की पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी, राहुल चौधरी खानपुर, डॉ. अजय चौधरी, अमरजीत सिंह, प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू, मनबीर सिंह, तेजपाल सिंह, रणबीर दहिया, आॅडी त्यागी, सतेंद्र तोमर, रामभरोसे मौर्य, अमित त्यागी सरना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button