लेटेस्टशहर

निगम के 15 फीसदी टैक्स वृद्धि के विरोध में पार्षद ने कराया मुंडन

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा संपत्ति कर में 15 फीसदी की वृद्धि किए जाने के विरोध में पार्षद मनोज चौधरी ने अनोखा प्रदर्शन किया है। उन्होंने त्रिरुपति बालाजी के चरणों में मुंंडन कराकर अपने बाल दान किए। उन्होंने भगवान बालाजी से नगर निगम के अधिकारियों को सदबुद्धि प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में शहरवासी अपना जीवन बचाने की जद्दोजहद में लगे थे तो निगम के अधिकारी हाउस टैक्स बढ़ाने के अवसर ढूंढ रहे थे। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स में 15 फीसदी बढ़ोत्तरी का विरोध जारी रहेगा। नगर निगम की तानाशाही के आगे वे नहीं झुकेंगे। उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की है कि बोर्ड मीटिंग होने तक हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button