राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बिहार के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेहद करीबी बाहुबली नेता और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का शनिवार को कोरोना से निधन हो गया। शहाबुद्दीन इन दिनों तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे थे। कोरोना संक्रमण के चलते तिहाड़ जेल संख्या दो में बंद शहाबुद्दीन का पहले जेल परिसर स्थित अस्पताल में इलाज किया गया, लेकिन हालत में सुधार होता नहीं देख उन्हें हरि नगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में 20 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। यहां गहन चिकित्सा इकाई में लगातार उसका उपचार चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि दिल्ली की जेलों में इस वर्ष कोरोना संक्रमण से होने वाली यह पांचवीं मौत है। पिछले वर्ष भी दो कैदियों की संक्रमण ने जान ली थी। तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश छोटा राजन भी कोरोना की चपेट में है। फिलहाल छोटा राजन का उपचार एम्स में चल रहा है। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) प्रबंधन ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमित मोहम्मद शहाबुद्दीन 20 अप्रैल से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को उनका निधन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button