राज्यलेटेस्टस्लाइडर

कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए योगी सरकार देगी 5 हजार रुपए

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए प्रदेश सरकार पांच हजार रुपए की राशि मुहैया कराएगी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारियों को आदेश भेजा है। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था की जाएगी कि सामान्य रूप से मृत व्यक्तियों का जिस स्थान पर अंत्येष्टि स्थल है उससे कुछ दूरी पर ही कोरोना से मृत व्यक्तियों की अंत्येष्टि का स्थान चिन्हित किया जाए। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही ऐसे व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जाए। अंतिम क्रिया के लिए ऐसे प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पांच हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाए । यदि परिवार जन अंतिम संस्कार में सहयोग न कर पा रहे हों तो ग्राम पंचायत पांच हजार की धनराशि का उपयोग कर ऐसे व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराए। अपर मुख्य सचिव ने साफ कहा है कि कोरोना से हुई मौत पर व्यक्ति का अंतिम संस्कार आर्थिक कारणों से किसी भी दशा में प्रभावित न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button