मुरादनगर। ग्राम पंचायत बड़का आरिफपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सबिया परवीन पत्नी वजीर आजम ने बीडीओ अजितेश सिंह और ग्राम पंचायत सचिव गौरव कुमार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बड़का आरिफपुर में सैनिटाइजेशन व फागिंग अभियान चलाया। गांव में स्वास्थ्यकर्मियों से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। कुछ लोगों को मेडिसन किट वितरित की गई। गांव में साफ-सफाई का कार्य कराने से ग्रामीण खुश दिखाई दिए। ग्राम प्रधान पति वजीर आजम का कहना है की समय-समय पर पूरे गांव में सफाई अभियान चलता रहेगा और कोई भी जन समस्या होगी उसका तुरंत निवारण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बड़का आरिफपुर में अभी तक कोई भी संक्रमित मरीज नहीं है फिर भी पूरे गांव में फॉगिंग कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि कोविड- 19 के चलते साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। हाथों को साफ करते रहें और बुखार आदि होने पर तुरंत बताएं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
स्मार्ट एनजीओ के तत्वाधान में हिंट रेडियो ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Monday, 20 July 2026, 2:03 pm
हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूक
Monday, 15 June 2026, 6:39 pm
Check Also
Close
-
हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूकMonday, 15 June 2026, 6:39 pm



