शहर

गंगापुरम में समस्याओं को लेकर रेजीडेंट्स का धरना शुरू

गाजियाबाद। स्थानीय समस्याओं का निराकरण न होने के कारण गंगापुरम रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में सोसायटी के मुख्य द्वार पर धरना शुरू हो गया है।

रेजीडेंट्स ने चेतावनी दी है कि गंगापुरम की समस्याओं के निवारण तक धरना जारी रहेगा। रेजीडेंट्स ने बताया कि समस्याओं के निराकरण के लिए जिला अधिकारी, नगर आयुक्त तक को पूर्व में ज्ञापन दिया गया था, ज्ञापन में चेतावनी दी गई थी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनी के मुख्यद्वार पर धरना शुरू कर दिया जाएगा।

रेजीडेंट्स ने बताया कि गंगापुरम कॉलोनी में नालियां बंद पड़ी हैं, पानी की निकासी को कई प्रबंध नहीं है। खंभों पर लाइट नहीं है। गंगापुरम का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त है। गंगापुरम का सारा दूषित जल गंगापुरम के बीच में पड़े खाली प्लॉट में जमा हो रहा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।

बीमारी का साया गंगापुरम के ऊपर मंडरा रहा है। इन सब समस्याओं लेकर एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया था लेकिन 2 हफ्ते बीत जाने के बाद भी प्रशासन के कान पर कोई जूं नहीं रेंगी। गंगापुरम की और कोई भी ध्यान नहीं दिया गया इसलिए गंगापुरम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में गंगापुरम निवासी मजबूर होकर धरने पर बैठने को मजबूर हो रहे हैं।

इस मौके पर गंगापुरम आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान, सीमा चावला, रहनुमा, कुलदीप कौर, शशि कश्यप, विनीत कुमार सैनी, सुभाष चंद शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, सुमित नागर, लोकेश, श्याम कुमार शर्मा, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button