लेटेस्टशहर

आईटीएस यूजी कैंपस मोहननगर में स्पार्क फिएस्टा 2021 का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस यूजी कैंपस में11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए दो दिवसीय आॅनलाइन इंटर-स्कूल सांस्कृतिक उत्सव स्पार्क फिएस्टा 2021 का आयोजन किया गया। इस दो -दिवसीय कार्यक्रम में 12 गतिविधियां शामिल की गईं। आॅनलाइन गतिविधियों में वीडियो डॉक्यूमेंट्री, डिबेट, डांस, अंताक्षरी, यूथ पार्लियामेंट, फैशन शो, क्विज, इंस्ट्रुमेंटल, पोएट्री / शायरी / मिमकरी, एड-मैड शो (बेस्ट सेलर), बिजनेस प्लान (आत्मनिर्भर भारत), फेस पेंटिंग / ड्रॉइंग / पोस्टर बनाना और कई अन्य गतिविधियों के तहत प्रतियोगिता शामिल की गई। स्पार्क फिएस्टा का उद्घाटन वर्चुअल लैंप लाइटिंग एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। आईटीएस यूजी कैंपस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने सभी आॅनलाइन उपस्थित प्रतिभागियों को उनका हौसला बढ़ाते हुए उनको शुभकामनाएं दीं। वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा ने स्पार्क फिएस्टा की रूपरेखा बताई एवं प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। प्रो. माला शर्मा एवं प्रो. यशमिता अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए 10 राज्यों के 35 से भी अधिक शहरों जैसे वाराणसी, चंदौली, जमशेदपुर, मथुरा, पटियाला, हसनपुर, काशीपुर, कानपुर, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, दादरी, मोदीनगर, मुरादाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, बड़ौत, प्रयागराज, गुरुग्राम, लखनऊ, अमरोहा, हाथरस, हरदोई, जम्मू इत्यादि शहरों के विभिन्न विद्यालयों जैसे जी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, हरियाणा , ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, हरियाणा, अरुणोदय स्कूल, दिल्ली, राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय दिल्ली, डी. एल. एफ. स्कूल, साहिबाबाद, सिटी पब्लिक स्कूल, नोएडा, गीता बाल भारती स्कूल, नोएडा, डी पी एस गाजियाबाद इत्यादि के लगभग 1200 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। आॅनलाइन करायी जा रही प्रत्येक प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को आकर्षक नकद पुरस्कार स्वरुप क्रमश: 1000 रुपए , 750 रुपये एवं 500 रूपए निर्धारित किये गए एवं उत्कृकष्ट प्रदर्शन के लिए आॅल-राउंडर अवार्ड निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button