लेटेस्टशहर

हनुमान जन्मोत्सव पर 11 हजार किलो के लड्डू का भोग लगाने का बनेगा विश्व रिकार्ड

गाजियाबाद। एप्स फाउंडेशन व लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प एप्स फाउंडेशन के महासचिव अभिषेक कौशिक व विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर घंटाघर रामलीला मैदान में 11 हजार किलो के एक लड्डू के प्रसाद का भोग भगवान हनुमान को लगाया जाएगा। पूरे वर्ल्ड में अब तक किसी ने 11 हजार किलो का लड्डू न बनाया है न ही हनुमान जी को भोग लगाया है। विश्व रिकॉर्ड में इसे शामिल किया जाएगा। यह कार्यक्रम16 अप्रैल रामलीला मैदान में संपन्न होगा। सर्वप्रथम दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगा। यात्रा जस्सीपुरा मोड़ घंटाघर होते हुए रामलीला मैदान घंटाघर पहुंचेगी। यह कलश यात्रा का विश्राम होगा। इसके बाद रामलीला मैदान में एक लाख हनुमान चालीसा का पाठ शुभारंभ होगा। हनुमान महाराज को लड्डू का भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण होगा। हनुमान जन्मोत्सव में विशेष तौर पर आमंत्रित संत महामंडलेश्वर महापुरुष एवं शहर के जनप्रतिनिधियों को सह सम्मान आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के विशेष आयोजक एप्स फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प द्वारा किया जा रहा है। प्रेसवार्ता एप्स फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा, उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, राम कुमार माहेश्वरी, कृष्ण कुमार त्यागी, सीमा चौधरी, मीरा चौधरी, रुचि बिंदल, राम गोपाल शुक्ला, पुनीत त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button