लेटेस्टशहर

सांसद वीके सिंह की अध्यक्षता में बी—पैक्स सदस्यता महाअभियान—2023 का देखा गया सजीव प्रसारण

  • सहकारिता विभाग के महासदस्यता अभियान 2023 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारम्भ
  • जनता के हित में है बी—पैक्स सदस्यता महा अभियान: वीके सिंह
    गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जरनल विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित बी—पैक्स सदस्यता महा अभियान—2023 का सजीव प्रसारण देखा गया। सांसद के कलेक्ट्रेट परिसर में आगमन पर उन्हें गॉड आॅफ आॅनर देते हुए सलामी दी गयी। उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग द्वारा आनलाईन एवं आफलाईन महासदस्यता अभियान का विशेष अभियान 01 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 का शुभारम्भ एक सितंबर 2023 को लाईव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, कार्यक्रम के शुभारम्भ पर सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम शुभारम्भ के दौरान जनरल (सेवानिवृत्त) डा.वीके सिंह मोदीनगर विधायक डा.(श्रीमती) मंन्जू शिवाच, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजियाबाद श्रद्धा अनंग, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक संदीप सिंह, सहकारिता विभाग एवं कोआपरेटिव बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं बी-पैक्स सहकारी समितियों के अध्यक्षों की उपस्थिति रही। महासदस्यता अभियान 2023 के उद्घाटन कार्यक्रम के उपरान्त महासदस्यता अभियान के अन्तर्गत पैक्स समितियों द्वारा बनाये गये सदस्यों को अतिथियों के द्वारा शेयर प्रमाण पत्र वितरण किये गये। केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने अपने सम्बोधन में लाईव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम में उपस्थित बी-पैक्स अध्यक्षों एवं कृषक बन्धुओं को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सर्वांगिण विकास में सहकारिता के महत्व को समझते केन्द्रीय स्तर पर सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया तथा मंत्रालय गठन उपरान्त बी- पैक्स (सहकारी समितियों) के सुदृढ़ीकरण की दिशा में विभिन्न कार्य केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आरम्भ किये गये हंै। उन्होंने कहा कि जनपद की ग्रामीण जनता लाभान्वित हो सके। जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में इस महासदस्यता अभियान 2023 में सहकारिता विभाग के अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा के साथ आवंटित सदस्यता लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिला सहकारी बैंक लि. के अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्रामीण स्तर से उपस्थित सभी कृषकों एवं बी पैक्स अध्यक्षों का आभार प्रकट किया गया और महासदस्यता अभियान में अच्छे परिणाम के संबंध में सभी को मिलजुलकर कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया। श्रद्धा अनंग सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजियाबाद एवं संदीप सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक लि. गाजियाबाद द्वारा अपने संचालन में सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से सदस्यता महाअभियान 2023 में युद्ध स्तर पर कार्ययोजना के साथ लक्ष्यों को प्राप्ती का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला, सीएमओ डॉ.भावतोष शंखधर, जिला परियोजना अधिकारी पी.एन.दीक्षित, नाबार्ड सी.के.गौतम सहित अन्य विभाग अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button