लेटेस्टशहर

27 नवंबर को चलो जंतर मंतर दिल्ली: कृष्ण मुरारी

गाजियाबाद। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन (जेएसएफ) के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी ने गाजियाबाद पहुंचकर आगामी 27 नवंबर को दिल्ली जंतर मंतर पर होने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विषय की विस्तृत चर्चा के लिए राजनगर स्थित कार्यालय पर महिला विंग की अध्यक्ष वंदना त्यागी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, सचिव दीपक त्यागी संग वार्ता की। इस दौरान कृष्ण मुरारी ने बताया कि 27 नवंबर 2022 को दिल्ली जंतर मंतर पर ऐतिहासिक और निर्णायक जनसंख्या महारैली होने जा रहा है। इस महारैली में पूरे देश से लाखों लोग एकत्रित होकर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने का संकल्प लेकर सरकार से इस कानून को लागू करने की अपील की जाएगी। जनसंख्या विस्फोट एवं जनसंख्या असंतुलन देश के लिए एक खतरा है। जनसंख्या नियंत्रण कानून यदि नहीं बना तो देश में गृह युद्ध के हालात उत्पन्न होंगे। इस महारैली को सफल बनाने के लिए देशभर में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले लोगों को जगाने का काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव के आह्वान पर गाजियाबाद जिले से भी सैकड़ों की संख्या में लोग जंतर मंतर दिल्ली जाने का वचन दिया । इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जिले में संगठन की मजबूती पर भी बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button