लेटेस्टस्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान का आज से जनपद में आगाज

  • 30 अप्रैल तक जनपद में संचालित होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
  • 15 अप्रैल से चलेगा दस्तक अभियान, घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के लिए करेंगे प्रेरित
    गाजियाबाद। जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने सरकार के संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। जन सामान्य को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी संचालित होगा, ताकि जन सामान्य को विभिन्न वेक्टर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाया जा सके। सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान को संपूर्ण जनपद गाजियाबाद में सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में आज संजय नगर संयुक्त चिकित्सालय से लेकर हापुड़ चुंगी होते हुए एमएमजी अस्पताल तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आयोजित महत्वपूर्ण रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य है कि सभी जनपद वासियों को सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान के प्रति जागरूक बनाया जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान आगामी 30 अप्रैल तक संचालित रहेगा, जिसमें जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के सभी नगर क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र एवं महानगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा ताकि जनपद के नागरिकों को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विभिन्न वेक्टर जनित बीमारियों से सुरक्षित बनाया जा सके। इस अभियान के प्रति स्वच्छता नागरिकों के जीवन में कायम कराने के उद्देश्य से 15 अप्रैल से दस्तक अभियान भी संचालित होगा जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर नागरिकों को नैतिक जीवन में स्वच्छता अपनाने का संदेश दे सकेंगे। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान जनपद में बहुत ही दृढ़ता के साथ संचालित किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र के सभी संबंधित अधिकारियों, ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हुए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा है कि पूरे जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को बहुत ही प्रमुखता के साथ संचालित किया जाए ताकि सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का सभी जनपद वासियों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अन्य चिकित्सा अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, यूनिसेफ एवं मलेरिया विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button