लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में बीडीएस इंटर्न्स के लिये दो दिवसीय क्लीनिकल एकेडमिक एनहेन्समेंट कोर्स का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी, पेरियोडोन्टोलॉजी एवं पीडीऐट्रिक एवं प्रिवेंटिव डेन्टिस्ट्री विभागों के द्वारा बीडीएस इंटर्न्स के लिये दो दिवसीय क्लीनिकल एकेडमिक एनहेन्समेंट कोर्स का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 इंटर्न्स ने भाग लिया जिसमें छात्रों को तीन समूह में विभाजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उनके क्लीनिकल ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें नवीनतम उपचार की प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पहले समूह को इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ओरल सर्जरी विभाग की फैकल्टी द्वारा विभिन्न व्याख्यान प्रस्तुत किये गये जिसमें उन्होने सभी छात्रों को मैनेजमेंट आफ डेन्टोफेशियल ट्रॉमा विद क्लोज्ड रिडक्षन विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी तथा डेमोन्स्ट्रेशन दिया गया। इसके साथ ही छात्रों को डेन्टल कास्ट पर डेन्टोफेशियल ट्रॉमा के प्रबंधन में उपयोग की जाने वाली डायरेक्ट वायरिंग तकनीक पर लेक्चर दिया गया, और रोगी पर डायरेक्ट वायरिंग तकनीक का लाइव प्रदर्षन किया गया। इसके साथ ही छात्रों को डेन्टोफेशियल ट्रॉमा के मरीजों में एरिच आर्च बार कैसे लगाया जाए के बारे में भी बताया गया। पेरियोडॉन्टोलॉजी विभाग की फैकल्टी द्वारा मैगनिफिकेशन एंड लेजर इन डे-टू-डे पेरियोडॉन्टोलॉजी विषय पर विभिन्न व्याख्यान एवं हैंड्स-आॅन प्रस्तुत किये गये जिसमें उन्होने सभी छात्रों को डेन्टल लूप्स पर जोर देने के साथ आवर्धन के सिद्धांतों, विभिन्न टांके लगाने की तकनीकों पर हैंड्स-आॅन का लाईव डेमोंस्ट्रेशन, लेजर टिश्यू इंटरैक्षन और लेजरों के अनुप्रयोग के मूल सिद्धांतों से परिचित कराने के साथ-साथ डेन्टल लूप्स लगाकर मरीजों पर उपयोग करने के साथ छात्रों के क्लीनिकल ज्ञान और कौशल को बढ़ाने पर ध्यान दिया गया। पीडिएट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेन्टिस्ट्री विभाग की फैकल्टी द्वारा भी पल्पेक्टोमी इन प्राईमरी टीथ, केस सिलेक्शन एंड एक्सेस ओपनिंग एवं बायोमैकेनिकल प्रिपेरेशन एंड औबटूरेषन विषयों पर विभिन्न व्याख्यान प्रस्तुत किये गये जिसमें उन्होंने सभी छात्रों को एक विशेष पल्पेक्टोमी प्रक्रिया में शामिल सभी चरणों पर विस्तृत व्याख्यान, डेमोंस्ट्रेशन एवं हैंड्स-आन ट्रेनिंग के बारे में बताया। इसके साथ ही फैकल्टी ने छात्रों को केस चयन, पल्पेक्टोमी के लिये लोकल एनेस्थीसिया तकनीक, रबर डैम प्लेसमेंट और एक्सेस ओपनिंग पर गहन ज्ञान दिया गया तथा उन्हें बायोमैकेनिकल तैयारी, आबट्रेशन और पोस्ट एंडो रेस्टोरेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गयी। इसके साथ ही छात्रों के लिये संपूर्ण पल्पेक्टोमी प्रक्रिया पर क्लीनिकल लाइव डेमोंस्ट्रेशन और हैंड्स-आन सत्र भी आयोजित किये गये।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी छात्रों को क्लीनिक एवं एकेडमिक के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button