उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

आईटीएस डेंटल कॉलेज में किया गया सीबीसीटी -एन इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट क्लीनिकल पर तीन दिवसीय मॉड्यूल का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग द्वारा सीबीसीटी-एन इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट क्लीनिकल पर तीन दिवसीय मॉड्यूल का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के एमडीएस पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के 40 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। जिसका उद्देश्य दंत चिकित्सा में सीबीसीटी- ए 3डी इमेजिंग मोडेलिटी के क्षेत्र में एमडीएस छात्रों की क्लीनिकल क्षमताओं में सुधार करना था। कार्यक्रम के दौरान सीबीसीटी सॉफ्टवेयर के उपयोग की मूल बातें, सैद्धांतिक और व्यावहारिक व्याख्यान, हैंड्स-आॅन ट्रेनिंग तथा विभिन्न मामलों का प्रदर्शन शामिल था। पहला दिन मॉड्यूल का पूर्ण विवरण डॉ अक्षय राठौर, एचओडी ओरल मेडिसिन विभाग द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने सीबीसीटी इमेजिंग सॉफ्टवेयर की मूल कार्यप्रणाली पर व्याख्यान प्रस्तुत किये। इसके बाद डेंटिस्ट्री की विभिन्न शाखाओं में सीबीसीटी के अनुप्रयोगों को विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को इमेज इंटरप्रिटेशन, नर्व ट्रेसिंग और इम्प्लांट सिमुलेशन में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन डॉ अनुराधा ने ट्रॉमा और फ्रैक्चर मूल्यांकन एवं व्याख्या पर लेक्चर दिया। इसके बाद सीबीसीटी इमेजेस में पाये जाने वाले आर्टिफैक्ट्स पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त डॉ पारुल द्वारा इम्पैक्शन और संबंधित पैथोलॉजी का मूल्यांकन किया गया और इसके पश्चात हैंड्स-आॅन सत्र हुआ। तीसरे दिन डॉ. अक्षय द्वारा एंडोडोंटिक मामलों में सीबीसीटी के उपयोग के बारे में भी सभी छात्रों को अवगत कराया गया। इसके बाद अन्य फैकल्टी ने आॅर्थोडॉन्टिक्स और पीरियडॉन्टिक्स के मामलों के मूल्यांकन और व्याख्यान दिये गये, साथ ही प्रेक्टिकल सत्र भी आयोजित किये गये। इस मॉड्यूल ने विद्यार्थियों को सीबीसीटी इमेज पढ़ने और व्याख्या करने में सक्षम बनाया। केस आधारित परिदृश्यों पर विशेष जोर देते हुए हैंड्स-आॅन प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जो उनके भविष्य में उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम के समापन में सभी छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सीबीसीटी के क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button