लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

आरकेजीआईटी में छात्रों को वितरित किए टेबलेट

गाजियाबाद। राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित डिजीशक्ति के अंतर्गत टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरकेजीआईटी के चेयरमैन दिनेश कुमार गोयल, वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर लक्ष्मण प्रसाद, ग्रुप डायरेक्टर डीके चौहान, डायरेक्टर राकेश गोयल, डीन एकेडमिक्स प्रो. मनोरमा शर्मा एवं समस्त विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया।
संस्थान के चेयरमैन दिनेश कुमार गोयल ने छात्र एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एडवाइजर लक्ष्मण प्रसाद ने टैबलेट के महत्व को तकनीकी सहयोग मानकर उत्तर प्रदेश सरकार की काफी सराहना की। संस्थान के निदेशक डा. राकेश गोयल ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. मनोरमा शर्मा, डीन एकेडमिक्स ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button