राजनीतिलेटेस्ट

रालोद में सुरेन्द्र शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बने मीडिया सेक्रेटरी

  • एडवोकेट अजयवीर सिंह बने प्रदेश प्रवक्ता
    गाजियाबाद।
    पूर्व जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा को रालोद में बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें अपना मीडिया सेक्रेटरी नियुक्त किया है। सोमवार को रालोद के केन्द्रीय कार्यालय से जारी की गई नियुक्ति सूची में सुरेन्द्र शर्मा को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। सुरेन्द्र शर्मा गाजियाबाद में जिला सूचना अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। रिटायरमेंट होने के बाद उन्होंने रालोद को ज्वाइन कर लिया था। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान सुरेन्द्र शर्मा ने मीडिया कार्डिनेटर की जिम्मेदारी निभाई थी। वेस्ट यूपी में जितनी भी चौधरी जयंत सिंह की जनसभाएं हुर्इं उनको सुरेन्द्र शर्मा ने कवर किया और मीडिया में कवरेज दिलाने का काम किया। सुरेन्द्र शर्मा की लेखनी और वाकपुटता के चलते ही सुरेन्द्र शर्मा रालोद के प्रवक्ता के रूप में देश के नामी टीवी चैनलों में भी डिबेट के दौरान दिखाई दिए। अब चूंकि नगर निकाय चुनाव नजदीक हैं और 2024 का चुनाव मजबूती से लड़ना है इसलिए रालोद ने संगठन को और भी मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। सुरेन्द्र शर्मा को मीडिया सेके्रटरी राष्टÑीय अध्यक्ष कार्यालय, सुशील मील सोशल मीडिया इंचार्ज, गौरव दलाल चीफ डाटा अधिकारी, प्रशांत कनौजिया कैंपेन इंचार्ज बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में प्रवक्ताओं की लंबी सूची जारी की गई है। इस सूची में गाजियाबाद को भी स्थान मिला है। गाजियाबाद के तेजतर्रार एडवोकेट अजयवीर सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। सुनील रोहटा को प्रदेश मीडिया सेल का संयोजक बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button