लेटेस्टशहर

सिक्ख समाज ने केन्द्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी को जन्मदिन की दी बधाई

  • आपसी भाईचारा देश की सबसे बड़ी सांस्कृतिक विरासत: नकवी
    नई दिल्ली/ गाजियाबाद।
    मौलाना आजाद एजूकेशन फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एसपी सिंह के नेतृत्व में सिक्ख समाज के प्रमुख लोगों ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी को उनके जन्मदिन पर उनके दिल्ली निवास पर उनको सरोपा, शाल व कृपाण भेंटकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री नकवी ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान व आपसी भाईचारा हमारे देश की सबसे बड़ी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे हमें हर हाल में कायम रखना है। सरदार एसपी सिंह ने कहा कि कुशल व सौम्य व्यवहार तथा सभी को सम्मान श्री नकवी की अलग पहचान है। श्री सिंह ने अपने कार्यकाल विस्तार के लिये श्री नकवी का आभार भी व्यक्त किया। कविनगर जी ब्लॉक गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष रविन्दर सिंह जौली व आतंकवाद विरोधी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरप्रीत सिंह जग्गी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु के लिए कामना करते हुए श्री नकवी को अल्पसंख्यकों का सच्चा हितैषी बताया। इस मौके पर खालसा हेल्प के रमिन्दर सिंह स्वीटी भी साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button