राज्यलेटेस्ट

शिमला हो गया दिल्ली-एनसीआर, रविवार से राहत मिलने की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार से ठंड से राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार रविवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद से रविवार से तापमान में और बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 12 जनवरी तक अधिकतम तापमान के 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी घना कोहरा अगले सप्ताह तक परेशान करता रहेगा। लेकिन वर्तमान में ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। कंपा देने वाली सर्दी से हालत यह हैं कि शनिवार को भी दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी कम रहा। शनिवार को दिल्ली रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं सफदरजंग में 2.2 और आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। अभी एक सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा परेशान करता रहेगा। वहीं, शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी दिल्ली शिमला से ज्यादा ठंडी रही। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। बादलों से घिरे आसमान से मानो बर्फ की चादर पिघल रही हो, ऐसा महसूस हो रहा है। हवा तेज होते ही बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोग दोपहर तक रजाइयों में लिपटे रहते हैं तो रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button