उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

  • कुल 105 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 9 का किया गया निस्तारण

गाजियाबाद। शासनादेश के मद्देनजर माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा के निर्देशन एवं अध्यक्षता में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का समयान्तराल में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एसडीएम राजेन्द्र सिंह, एसीपी लोनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एडीएम ई रणविजय सिंह की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 25 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अजीत सिंह, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 4 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button