लेटेस्टशहर

राउंड टेबल 308 व राउंड टेबल 371 ने राजनगर सेक्टर 10 शिव मंदिर में किया भंडारा

गाजियाबाद। गाजियाबाद राउंड टेबल 308 व गाजियाबाद यूनाइटेड राउंड टेबल 371 के संयुक्त तत्वावधान में राजनगर सेक्टर 10 स्थित शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीस का पाठ किया गया और हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। भंडारे में स्थानीय पार्षद प्रवीण चौधरी, राजनगर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दीपक कांत गुप्ता, जयेन्द्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि देवेन्द्र हितकारी, अजय गर्ग, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी वीरेन्द्र सारस्वत,गाजियाबाद राउंड टेबल 308 के अध्यक्ष मोहित गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अमन गर्ग, गाजियाबाद यूनाईटेड राउंड टेबल 371 के अध्यक्ष अक्षय मित्तल आदि मौजूद रहे। बता दें कि राउंड टेबल द्वारा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लिया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में राउंड टेबल द्वारा बड़ा योगदान दिया जा रहा है। स्कूलों में संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, इतना ही नहीं चिकित्सा के क्षेत्र में भी राउंड टेबल ने गाजियाबाद में बेहतरीन कार्य किए हैं। गाजियाबाद राउंड टेबल 308 के अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बताया कि भंडारे में लगभग 11 सौ लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button