लेटेस्टशहर

जयंती पर चौ.चरण सिंह को रालोद कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

गाजियाबाद। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता गाजियाबाद से पहले दिल्ली पहुंचे और स्व.चौधरी चरण सिंह की समाधिस्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और उसके बाद मेरठ रोड तिराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और हवन किया।
इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की नीतियों का अनुसरण करने का संकल्प लिया और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का निश्चय किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी, तेजपाल चौधरी, मनवीर चौधरी, ओडी त्यागी, प्रदीप त्यागी, रविंद्र चौहान, सरताज खान, अरुण शर्मा, शेर सिंह मौर्य, रितेश, धनपाल, अरविंद तेवतिया, मानपाल चौधरी, जयकिशन, मोनू, कुलदीप, सतपाल, कृष्ण कुमार, राजेंद्र नेता, जितेंद्र भदौली, पवन कुमार, नाथू सिंह, चमन लाल, राजेंद्र चौधरी, देशपल चौधरी, परिहार, कैलाश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button